Date: 12/06/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कुचाई पुलिस ने बाईधर प्रधान  हत्या के मामले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

10/3/2025 11:49:01 AM IST

7444
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela  : कुचाई पुलिस ने बाईधर प्रधान हत्या के आरोप में तीन अपराधी जीवन धन प्रधान, राजकुमार प्रधान एवं पंकज प्रधान गांव कोलाईडीह, थाना कुचाई सरायकेला से  गिरफ्तार करके सरायकेला जेल भेज दिया। दिनांक 1/09/2025 को जमीन विवाद के कारण बाईकर प्रधान को उक्त तीनों ने घात लगाकर तलवार,बंकिया तथा लाठी से वार कर घायल कर दिया था। बाईकर प्रधान इलाज के बाद मृत्यु हो गयी थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के अनुसार तीनों अपराधी को गिरफ्तार किया एवं उनके निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल तलवार, बंकिया, स्कूटी एवं दो मोबाइल पुलिस ने जप्त किया।
 
सरायकेला  से कोयलांचल लाइव के लिए  बसंत कुमार साहू की रिपोर्ट