Date: 27/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बीसीसीएल का पहला 'कोल नीर प्रोजेक्ट' जल्द होगा शुरू, भूमिगत पानी से तैयार होगी शुद्ध पेयजल की बोतल
6/27/2026 11:56:53 AM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के पुटकी में बीसीसीएल एक नई पहल की शुरुआत करने जा रहा है। पुटकी-बलिहारी क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बीसीसीएल के पहले 'कोल नीर प्रोजेक्ट' का सीएमडी मनोज अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन वाटर बॉटलिंग प्लांट की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से परियोजना की पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी, योजना एवं परियोजना संजय सिंह और निदेशक वित्त राजेश कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि प्लांट का उद्घाटन अगले एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। इस परियोजना के तहत खदानों से निकलने वाले भूमिगत पानी को अत्याधुनिक आरओ तकनीक से शुद्ध कर बोतलबंद किया जाएगा। कोल नीर प्रोजेक्ट के तहत 250 मिलीलीटर, 500 मिलीलीटर और एक लीटर की बोतलों में पेयजल तैयार किया जाएगा। सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोल इंडिया के अंतर्गत यह अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है। शुरुआत में तैयार पानी का उपयोग बीसीसीएल के कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। सीएमडी ने कहा कि यह परियोजना खनन क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में इसे बाजार में भी उतारने की योजना है। बीसीसीएल का यह कोल नीर प्रोजेक्ट न सिर्फ भूमिगत जल के उपयोग को बढ़ावा देगा, बल्कि कंपनी की एक नई व्यावसायिक पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेशेल्स दौरा—भारत-सेशेल्स संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
#
रेलवे स्टेशनों पर 2.5 करोड़ की ड्रेनेज व्यवस्था पूरी, मानसून में ट्रेनों की रफ्तार रहेगी बरकरार
#
हौसले ने लिखी सफलता की कहानी: शादी की मेहंदी के दिन विकास बने BDO, दिव्यांगता भी नहीं रोक पाई उड़ान
#
कोर्ट कैंपस में अधिवक्ताओं ने किया सुंदर पाठ, भक्ति में डूबा पूरा परिसर
#
मुहर्रम पर्व पर अखाड़ा समिति ने पुलिस टीम का किया सम्मान, शांति और भाईचारे का दिया संदेश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ससुराल वाले फरार, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
#
जेल से अस्पताल पहुंचा बंदी, शरीर पर चोट के निशान से उठे सवाल
#
शेयर बाजार में हलचल, Adani Power, Suzlon, Vodafone Idea और JP Power रहे ट्रेंड में
#
जून को खुलेगा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
#
पेट्रोल- डीजल के किल्ल्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा ,कहा अच्छे दिन आ गए