Date: 16/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
CM नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार ट्रांसफर किए
10/3/2025 2:09:12 PM IST
7459
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को किया गया था. उस दिन राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई थी. आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रूपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गयी. अब तक कुल 1 करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले महिलाओं का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि आज 25 लाख महिलाओं को राशि दी जा रही है. यानी अब कुल 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि इस योजना का फायदा राज्य के हर एक परिवार की एक महिला को दिया जाना है. इसलिए अब जो महिलाएं शेष रह गयी हैं उन्हें 10 हजार रूपये की सहायता राशि देने के लिए अभी से ही तिथियां निर्धारित कर दी गयी हैं. अगली तिथि 6 अक्टूबर 2025 को निर्धारित है।
रोजगार चला तो 2 लाख मिलेगा-सीएम नीतीश कुमार
उन्होंने कहा कि जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें आगे 2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने इस दौरान पहले की सरकार पर भी निशाना साधा. 24 नवंबर, 2005 को एनडीए की सरकार बनी थी, तब से हम लोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं. राज्य में अब कानून का राज है. सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्र में काम हो रहे हैं. शुरू से ही महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया है।
साल 2006 से ही महिला सशक्तिकरण पर जोर- नीतीश
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एव वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण से शुरूआत की गयी. वर्ष 2013 से पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया. वर्ष 2016 से महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया. उन्होंने कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी.
वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जिसे ‘जीविका’ नाम दिया. अब स्वयं सहायता समूह की संख्या लगभग 11 लाख हो गयी है जिसमें जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख हो गयी है. वर्ष 2024 से शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन हो रहा है जिनकी संख्या 37 हजार हो गयी है जिसमें लगभग 3 लाख 85 हजार जीविका दीदियों हैं, गठन लगातार जारी है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एकदिवसीय सेमिनार को लेकर तृतीय बैठक आयोजित, तैयारियों पर विभाग में व्यापक मंथन
#
“डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम से जनता परेशान, महंगाई बढ़ने की आशंका”
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स
#
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान की आत्मा की शांति के लिए विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान
#
वैश्विक तेल संकट के बीच रेलवे अलर्ट, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जाँच तेज़
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक
#
मजदूर संघ का सत्याग्रह में बीसीसीएल प्रबंधन पर भड़के संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह, कहा बोर्ड बैठक में श्रमिक हित में बनाई जाती है नीतियां,लेकिन वे सिर्फ कागजों तक ही ..
#
दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा,पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
#
आसनसोल से लाया गया 'मेजर', धनबाद पुलिस के रिमांड पर—खुल सकते हैं सफेदपोश नेताओ के कनेक्शन
#
चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धुं-धुं कर जली स्कॉर्पियो, महाप्रबंधक सहित तीन लोग बाल बाल बचे..