Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से 60 करोड़ की ठगी मामले में 4 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ
10/7/2025 3:47:05 PM IST
7571
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Mumbai :
कथित 60 करोड़ की ठगी मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उनके मुंबई स्थित आवास पर जाकर बीती रात करीब 4 घंटे 30 मिनट तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने शिल्पा से उस एड कंपनी के बैंक खातों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी मांगी, जिसके जरिए कथित रूप से यह वित्तीय गड़बड़ी की गई थी। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने ईओडब्ल्यू को कई जरूरी दस्तावेज और बैंक डिटेल्स सौंपे हैं, जिनकी अब जांच जारी है। ईओडब्ल्यू से जुड़े सूत्र के मुताबिक शिल्पा और राज, दोनों उसी कंपनी के डायरेक्टर थे, जिसके माध्यम से यह पूरा लेन-देन हुआ था। एजेंसी इस कंपनी से जुड़ी वित्तीय गतिविधियों और निवेश सौदों की बारीकी से जांच कर रही है। इससे पहले, व्यवसायी दीपक कोठारी ने दंपति पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक लोन-कम-इन्वेस्टमेंट डील के नाम पर उसके साथ 60 करोड़ की धोखाधड़ी की। इसी शिकायत के आधार पर अगस्त महीने में जुहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच आगे बढ़ने के साथ, ईओडब्ल्यू अब तक राज कुंद्रा समेत कुल 5 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा कई वित्तीय दस्तावेज और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच भी जारी है। इस पूरे विवाद के बीच, शिल्पा शेट्टी ने पूछताछ के दौरान पूरी तरह जांच में सहयोग करने की बात कही है। वहीं, इससे पहले मुंबई पुलिस ने शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था, ताकि दोनों देश से बाहर न जा सकें। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम इस मामले से जुड़ी कंपनी के बैंक रिकॉर्ड, निवेश दस्तावेज और लेन-देन की श्रृंखला की जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में एजेंसी कुछ और प्रमुख गवाहों और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पिछले काफी समय से एक कथित 60 करोड़ की ठगी मामले को लेकर चर्चा में हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
350 साल की आस्था राजसी परंपरा का गौरव! डुमरा राजबाड़ी की दुर्गा पूजा आज भी कायम..
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
बदहाल सफाई व्यवस्था पर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और पार्षद
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मौत, थाने पर हंगामा, इलाके में सुरक्षा कड़ी
#
जहाजटांड़ में सड़क विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम कराया बंद
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का विराम, कहा- टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग