Date: 13/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड के राशन कार्डधारी परिवारों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी चना दाल और चीनी
10/12/2025 2:22:53 PM IST
7535
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi
: झारखंड के 68 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवारों को अब जल्द ही चना दाल मिलने लगेगी। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना के तहत 2.04 लाख क्विंटल चना दाल की खरीद का फैसला लिया है। इसके लिए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने निविदा जारी की है। निविदा खुलने की तिथि 10 अक्टूबर तय की गई थी। विभाग के अनुसार, यह खरीद जुलाई से सितंबर 2025 की अवधि के लिए की जाएगी। इस दौरान प्रति माह 68,000 क्विंटल चना दाल खरीदी जाएगी, जिसे 25 हजार से अधिक जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के माध्यम से लाभुकों को वितरित किया जाएगा। यह योजना पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा संचालित है। इसके तहत प्रत्येक लाभुक परिवार को हर माह एक किलोग्राम चना दाल दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजना पर करीब 300 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।
केंद्र की उदासीनता पर मंत्री ने जताई नाराजगीविभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हाल ही में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा था कि केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण दाल की आपूर्ति में देरी हुई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कई बार पत्राचार किया, लेकिन केंद्र ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। इसके अलावा, केंद्र द्वारा राज्य का कोटा भी घटा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परिस्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार ने स्वयं दाल खरीद की प्रक्रिया शुरू की है ताकि हर लाभुक को समय पर दाल उपलब्ध कराई जा सके।
कितने परिवारों को मिलेगा लाभ
राज्य में कुल 68,21,143 राशन कार्डधारी परिवार योजना से लाभान्वित होंगे। इनमें से 60.06 लाख परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के अंतर्गत आते हैं, जबकि 8.15 लाख परिवार झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) से जुड़े हैं। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, योजना का सबसे अधिक लाभ रांची जिला के लाभुकों को मिलेगा, जहां करीब 59.52 लाख कार्डधारी परिवार हैं। इसके बाद धनबाद (50 लाख), पूर्वी सिंहभूम (47.85 लाख), गिरिडीह (45.99 लाख), पलामू (45.07 लाख) और बोकारो (38.06 लाख) जिलों के परिवारों को लाभ होगा। वहीं, सबसे कम संख्या लोहरदगा जिला में है, जहां 11.01 लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद जरूरतमंद परिवारों को सस्ती और पौष्टिक दाल उपलब्ध कराना है, ताकि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के पोषण स्तर में सुधार हो सके।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए नकी इमाम रिजवी
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
काम शुरू नहीं करने पर टेक्नो क्राफ्ट पर बीसीसीएल ने की बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष के लिए किया ब्लैकलिस्ट
#
सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का कानूनी नोटिस,7 दिन में सार्वजनिक माफी.....
#
डालसा, जिला प्रशासन और बीसीसीएल की संयुक्त पहल, सैकड़ों लाभुकों को मिले मुआवजा और नियुक्ति पत्र
#
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
#
झरिया में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, BCCL-CISF ने 15 टन कोयला किया जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खड़गे पर हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने कटा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
#
महुली गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान हादसा, दो सगे भाई गंगा में डूबे ,एक का मिला शव,दूसरे की तलाश जारी ...
#
मंच से अधिकारी के लिए कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले विधायक का विडिओ हुआ वायरल ,छिड़ी राजनीतिक और सामाजिक बहस
#
नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुआ संपन्न
#
छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल समेत नगदी बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार,सिटी एसपी ने बताया ...