Date: 19/10/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक इन्सास रायफल के साथ गोली एवं अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद

10/18/2025 3:54:44 PM IST

42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : पुलिस महानिदेशक  झारखण्ड, राँची के निर्देशन में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, झारखण्ड जगुआर एवं अन्य केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के द्वारा सभी नक्सली संगठनों के विरूद्ध लगतार कारवाई की जा रही है। इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठन के विरूद्ध निरंतर सफलतायें भी मिल रही है।
 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को गुप्त सूचना मिली की नक्सली संगठन के उग्रवादियो के द्वारा जेटेया थानान्तर्गत जंगली पहाडी क्षेत्र में नक्सल सामग्री छुपाकर रखा गया है। इन सामानो को सुरक्षा बलो के विरूद्व उनका अभियान रोकने तथा हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है। जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा पुलिस), सीआरपीएफ एवं झारखण्ड जगुआर के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए जेटेया थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया। उक्त अभियान दल द्वारा जेटेया थानान्तर्गत बुरूबोरता के जंगली पहाड़ी क्षेत्र से बम निरोधक दस्ता के सहायता से हथियार, गोली एवं अन्य संदिग्ध दैनिक सामग्री बरामद किया। जिसमे इन्सास रायफल, गोली और अन्य सामान बरामद हुई हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी के साथ सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट