Date: 07/12/2025 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मनाई जा रही है सबसे बड़ी दिवाली, 11 लाख दिए से जगमगाएगा पूरा गांव
10/19/2025 4:04:05 PM IST
83
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Munger :
बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर में भव्य दीपोत्सव की तैयारी चल रही है। यहां पिछले 6 वर्षों से बिहार की सबसे बड़ी दिवाली मनाई जा रही है। इस बार भी 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर परिसर में यूथ क्लब की ओर से दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर से एनएच 80 तक के एक किलोमीटर क्षेत्र में दीपक जलाए जाएंगे। मंदिर परिसर से लेकर गंगा किनारे तक पीतल तथा मिट्टी के दीए जलाए जाएंगे।
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
बडी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में यूथ क्लब की ओर से पहली बार वर्ष 2020 में 1 लाख 75 हज़ार, वर्ष 2021 में 5 लाख, वर्ष 2022 में 6 लाख, वर्ष 2023 में 7 लाख 50 हज़ार और 2024 में 8 लाख दीप जलाए गये थे। और इस वर्ष 11 लाख दीप जलाए जाएंगे। दिवाली के पूर्व संध्या कल्याणपुर में 11 लाख दीपों को जलाने में करीब 12 हज़ार लीटर तिल का तेल तथा लगभग 30 क्वींटल घी का उपयोग किया जाएगा। दीपक में तेल एवं घी डालने का काम सुबह से ही शुरू हो जाता है। यूथ क्लब के सदस्यों ने बताया की मंदिर परिसर में घी के एवं अन्य जगहों पर तिल के तेल के दीपक जलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कल्याणपुर में बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव मनाए जाने की तैयारी चल रही है। हर कोई दीपोत्सव में भाग लेकर एक दीपक जलाएं। बताते चलें कि कल्याणपुर दुर्गा पूजा में भव्य पंडाल को लेकर काफी चर्चित है। इस बार दुर्गा पूजा में यहां थाईलैंड के बैंकॉक के अरुण मंदिर के थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया था। जिसे देखने के लिए बिहार के अलग-अलग जगह से लोग पहुंचे थे। दीपोत्सव में भी काफी संख्या में लोगों की पहुंचने की उम्मीद है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो .इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अवैध बालू खनन रोकने को अंचल अधिकारी ने चेकनाका निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश
#
PM मोदी ने झंडा दिवस पर वीर सैनिकों को नमन किया,जनता से फंड में योगदान की अपील
#
दुबई नौकरी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, एयरपोर्ट पर फिर क्या हुआ
#
मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ के खिलाफ शिकायत दर्ज
#
बेजुबान जानवर को अपनी बाइक के पीछे बांधकर घसीटते हुए दिखाई दिए,विधायक ने कड़ी कारवाई की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कसियाटांड़ को बड़ी सौगात: मंत्री इरफान अंसारी ने सड़क का शिलान्यास किया, बिहार चुनाव पर दिये बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल...
#
मिडिया की खबर का असर: हाता में विक्षिप्त व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग ने एमजीएम हॉस्पिटल भेजा
#
भजन संध्या के मौके पर प्रसिद्ध भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने अपने गानों पर भक्तो को जमकर झूमाया
#
हर घर स्वदेशी, हर दिल देशी: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने जामताड़ा में दिया जागरूकता का संदेश
#
देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित दो पकड़ायें