Date: 08/12/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छठ पूजा में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने पर सुदामडीह थाना में विस्तृत चर्चा 

10/23/2025 6:46:59 PM IST

109
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary .
 
Jhariya  : सुदामडीह थाना परिसर में आज छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में छठ पूजा के दौरान क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का संकल्प लिया गया। साथ हीं सर्व सम्मति से इस दौरान छठ घाट पर विधि व्यवस्था के लिहाजन कई विषय वस्तुओं पर चर्चा हुई एवं सहमति भी बनी। इस दौरान लाइट की व्यवस्था ,घाटों में गोताखोरों की व्यवस्था पर भी निर्णय लिया गया। साथ हीं जुटे लोगों से खुद सहित परिवार के साथ सजग संयमता बनाये रखने की अपील की गई। तथा मुश्किल पड़ने पर थाने व उच्च पुलिस अधिकारीयों से सम्पर्क करने की सलाह दी गई।  
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम पांडेय की रिपोर्ट