Date: 25/10/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

परंपरा और आस्था का संगम: छठ पर्व पर मिट्टी के चूल्हों की जोरदार बिक्री

10/25/2025 11:30:52 AM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Munger : मुंगेर मे छठ पूजा के अवसर पर मिट्टी के चूल्हे की मांग तेजी से बढ़ गई है। शहर के बाजारों में इन दिनों मिट्टी के चूल्हे की खूब बिक्री हो रही है। लोग बड़े चाव से पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे खरीद रहे हैं, जिन पर छठ व्रती पूजा के प्रसाद का प्रसाद बनाती हैं।लाल दरवाजा इलाके के कई परिवार  मिट्टी का चूल्हा बनाने का काम कर रहे हैं। 
 
For Blood Collection Call – 9263147030
                        विज्ञापन 
 
इन परिवारों की मानें तो छठ पूजा उनके लिए साल का सबसे व्यस्त समय होता है। कुम्हार बताते हैं कि गंगा की मिट्टी में गोबर मिलाकर दो माह पहले से ही चूल्हा बनाना शुरू कर देते हैं, ताकि पर्व के समय मांग पूरी की जा सके। एक चूल्हा 50 से 80 रुपये के बीच बिक रहा है। इस पारंपरिक चूल्हे की खासियत यह है कि यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ प्रसाद के स्वाद में भी खास सुगंध घोल देता है। चूल्हा निर्माताओं ने बताया कि  आधुनिक गैस चूल्हों के दौर में भी छठ पर्व पर मिट्टी के चूल्हे की अहमियत कम नहीं हुई है। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट