Date: 25/10/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाजारों में छठ की रौनक,सूप-दउरा खरीदने उमड़े श्रद्धालु

10/25/2025 1:11:48 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Jamshedpur : जमशेदपुर सहित पूरे क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। सूप (बांस का टोकरा) और दौरा (दउरा, बांस की टोकरी) जैसी पूजा सामग्रियों की बिक्री तेजी से बढ़ गई है। जमशेदपुर के प्रमुख बाजारों जैसे साकची, गोलमुरी, सिदगोड़ा, सोनारी, बारीडीह, कदमा बर्मामाइन्स और मानगो में फुटपाथों से लेकर स्थायी दुकानों तक छठ वर्तियों के द्वारा सूप-दउरा की भारी खरीदारी हो रही है। 
 
For Blood Collection Call – 9263147030
                        विज्ञापन 
 
चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई हैं, छठ को लेकर बांस से बने समानों की मांग काफी बढ़ गई है। पंडितो के मुताबिक शनिवार को नहाय-खाय के साथ विधिवत छठ पूजा शुरू हो चुकी हैं, रविवार को खरना होगा। इसके बाद सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ का समापन होगा। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट