Date: 30/10/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गम्हरिया प्रखंड के अनाज गोदाम में आग लगने से कई बोरे जलकर हुआ राख

10/29/2025 11:54:31 AM IST

36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अनाज गोदाम में बुधवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा अनाज जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट