Date: 31/10/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

Bihar Elections 2025: NDA का संकल्प पत्र जारी,युवाओं-महिलाओं को रोजगार और सशक्तिकरण का वादा  

10/31/2025 11:12:58 AM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए NDA ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. गठबंधन ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है और इसमें युवाओं, महिलाओं को लेकर बड़े वादे किए गए हैं. NDA ने दावा किया कि सत्ता में आने पर हर युवा के सुनहरे भविष्य की गारंटी दी जाएगी, जबकि महिलाओं को समृद्धि और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाया जाएगा. NDA ने बिहार को कला, संस्कृति और सिनेमा का 
नया केंद्र बनाने का भी वादा किया है। 
 
गठबंधन ने इसके लिए राज्य में फिल्म सिटी और शारदा सिन्हा कला एवं सांस्कृतिक विश्वविद्यालय की स्थापना करने का वादा प्रदेश की जनता से किया है. सत्ता में आने पर वो बिहार स्कूल ऑफ ड्रामा व फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान शुरू करेगा। 
 
घोषणापत्र में और क्या-क्या?
घोषणापत्र में कहा गया है कि NDA एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा. इसके लिए राज्य में कौशल जनगणना कराई जाएगी और कौशल आधारित रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही, हर जिले में विशाल कौशल केंद्र स्थापित कर बिहार को वैश्विक कौशल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा.
 
For Blood Collection Call – 9263147030 
                  विज्ञापन 
 
 
महिलाओं के लिए गठबंधन ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की घोषणा की है, जिसके तहत महिलाओं को दो लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी. यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य की अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाने में मदद करेगी.
 
कार्यक्रम में कौन-कौन था?
पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति मंच (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद थे। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क