Date: 31/10/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पत्रकार की सूचना पर हरकत में आई पुलिस,भटके दो बच्चों को परिवार से मिलवाया

10/31/2025 1:03:19 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर पोटका के गीतिलता मुख्य सड़क पर दोनों भटके छोटे बच्चों का नाम और पता चला। पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने उड़ीसा के बहलदा थाना क्षेत्र मोरडा गाँव में जाकर दोनों बच्चों को नानी के घर पहुँचाया। 
 
For Blood Collection Call – 9263147030 
                  विज्ञापन 
 
पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू के द्वारा इन बच्चों से संथाली भाषा में बातचीत किया उसके बात बच्चों ने भी उनसे संथाली भाषा में बातचीत करने लगे, उसके बाद दोनों बच्चों ने अपना नाम कौशल हेमरम और रवि हेमरम बताया, और उड़ीसा के बहलदा थाना के मोरडा गाँव का पता बताया, पुलिस ने अपने माध्यम से वहाँ के लोगो से सम्पर्क किया और पूरा सही पता और डिटेल मिला,उसके बाद तुरंत भटके बच्चों को पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने उड़ीसा के मोरडा गाँव खुद जाकर दोनों बच्चों को नानी के घर पहुँचाया। वहीं बच्चों की माँ काम करने कहीं गई हुई थी और वहीं पिता की मृत्यु हो चूका हैं। यह पूरा घटना ग्रामीणों ने स्थानीय पत्रकार बिनोद केसरी को जानकारी दिया,पत्रकार बिनोद केसरी ने सबसे पहले पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू को फोन से मामले का जानकारी दिया और पोटका थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे दोनों बच्चों को अपने साथ ले गये और उन बच्चों को नास्ता और खाना खिलाया। पुलिस द्वारा बच्चों से संथाली भाषा में पूछताक्ष करने पर पूरा पता का जानकारी पुलिस को मिला।। और बच्चे सही सलामत अपने घर पहुंच गए हैं, वहीं परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट