Date: 08/11/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एचआईवी संक्रमित रक्तकांड पर भाजपा का धरना,स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफे की मांग

11/3/2025 12:12:21 PM IST

59
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Jamtara : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित सात बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में  भाजपा ने जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
 
 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
 
 
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।धरना प्रदर्शन के दौरार भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित सरण ने कहा कि इस घटना को लेकर हमलोग सूबे के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा का मांग करते हैं। यदि स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा नही देते हैं तो अभिलम्ब मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। यह घटना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट