Date: 04/11/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एचआईवी रक्तकांड पर भाजपा का प्रदर्शन,स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त करने की मांग

11/3/2025 12:12:21 PM IST

44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Dhanbad : गत दिनों झारखंड के चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित 7 बच्चों को संक्रमित एचआईवी रक्त चढ़ा देने का मामला गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सिविल सर्जन धनबाद कार्यालय के पास भाजपा महानगर की ओर से धरना दिया जा रहा है। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
 
जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। हम आपको बता दे की चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित 7 बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाया गया। इस घटना पर बीजेपी ने सरकार पर निशाना साधा है। सभी ने स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही "हेमंत सोरेन गद्दी छोडो और इरफ़ान अंसारी को बर्खास्त करो" के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ डॉक्टरों का नहीं है, यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासनकाल में पूरे स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता और सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है। उन्होंने मांग की कि झारखंड को उसके सबसे विफल  स्वास्थ्य मंत्री से मुक्त किया जाए और राज्य को एक जिम्मेदार और संवेदनशील व्यक्ति को मंत्री बनाया जाय।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए विकाश कुमार की रिपोर्ट