Date: 28/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफा,सरकार की पुष्टि का इंतजार
11/5/2025 11:26:02 AM IST
7510
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi:
डीजीपी आईपीएस अनुराग गुप्ता के इस्तीफे की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंगलवार की देर शाम अपना इस्तीफा सरकार को भेजा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सरकार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार किया है या नहीं। इस वजह से आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, नए डीजीपी को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। मंगलवार शाम को कार्यालय समय समाप्त होने के बाद लगभग 7:30 बजे डीजीपी कार्यालय में अचानक गतिविधियाँ बढ़ी। इसी दौरान अनुराग गुप्ता कार्यालय पहुँचे। फिर वे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास गए। वहाँ से कुछ देर बाद वे सीधे अपने घर लौट आए। इन घटनाओं के बाद ही इस्तीफे की चर्चा और तेज हो गई। किसे नया डीजीपी बनाया जाएगा,
इसे लेकर दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि इस दिशा में भी सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि अनुराग गुप्ता का कार्यकाल फरवरी 2027 तक था। हाल ही में केंद्र सरकार ने उनकी सेवा विस्तार पर रोक लगा दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें पद पर बनाए रखने का निर्णय लिया था। उनका कार्यकाल विवादों के कारण कई बार सुर्खियों में रहा है। अब सबकी निगाहें सरकार के निर्णय पर टिकी हैं। अगर इस्तीफा स्वीकार होता है, तो झारखंड पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में रचाई शादी, बस्ती वालों की मौजूदगी में बने हमसफर
#
गर्मी से बढी लोगों की परेशानी, लू लगने से मजदूर की मौत
#
ईद उल जुहा सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न
#
देशभर में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, अमन और भाईचारे की दुआ
#
जिस घर में नित्य हरि कीर्तन होता है, वहाँ कलियुग प्रवेश नहीं कर सकता - श्री जीयर स्वामी जी महाराज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा,जमकर विरोध प्रदर्शन
#
अतिक्रमण के खिलाफ करवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज़, रेलवे पुल के नीचे वर्षो से...
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...
#
झारखंड आंदोलनकारियों ने अपने सम्मान और अधिकारों को लेकर एक बार फिर उठाई आवाज ,सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा ,कहा ...
#
मुश्किलों में घिरी नेपाल की बालेन सरकार, दो मंत्रियों का इस्तीफा