Date: 16/11/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महिला कॉलेज में एसपी ने छत्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा की दी जानकारी 

11/11/2025 5:55:57 PM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By :- Prashant Kumar 
 
Jamtara :- महिला महाविद्यालय में छत्राओं को एसपी ने किया जागरूक। जामताड़ा महिला महाविद्यालय में आज पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता पहुंचे, जहां उन्होंने छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सही उपयोग तथा आत्मरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक समेत अन्य प्रोफेसर एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान एसपी ने कहा कि आज के समय में छात्राओं को जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की असंवैधानिक या भ्रामक जानकारी साझा न करें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और एसपी से कई सवाल पूछे। एसपी ने सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर और सजग रहने की प्रेरणा दी। वहीं छात्राओं ने जानकारी प्राप्त कर एसपी को धन्यवाद दिया।
 
 जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट