Date: 16/11/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पत्थर खदान हादसा: हाईवा पलटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

11/12/2025 11:12:50 AM IST

55
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Jamshedpur : पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा स्थित पत्थर खदान में  खनन के दौरान हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शुभोजित गोप (30) और टुकलू सरदार (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौजा सरमंदा में सुजित कुमार मंडल के लगभग तीन एकड़ भूमि पर पत्थर खनन का लीज प्राप्त है। खनन कार्य समाप्त होने के बाद हाईवा में बोल्डर लोड कर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह पीछे की ओर लुढ़कने लगा। बताया गया कि शुभोजित गोप वाहन के केबिन में और टुकलू सरदार हाईवा के डाले में मौजूद था। वाहन के अनियंत्रित होने पर दोनों ने नीचे कूदने की कोशिश की, लेकिन  तभी अचानक हाईवा पलट गया और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पोटका थाना के पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया। और जाँच पड़ताल शुरू कर दिया हैं।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट