Date: 15/11/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा की जयंती, विकास संकल्पों का संकल्प दोहराया गया

11/15/2025 11:48:51 AM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Dhanbad : आज झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के साथ साथ भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती भी मनाई जा रही है.इस उपलक्ष्य में धनबाद के डीसी आदित्य रंजन के अलावे तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आज का दिन झारखण्ड वासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है. हम सभी ने एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और खुशहाल झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया है. हमारा प्रयास है कि हम बच्चों को वह भविष्य दे पाए जिसका सपना आंदोलनकारियों ने देखा था। बता दें कि झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जिसमे विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों के बीच परिसम्पति एवं नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। साथ ही इस कार्यक्रम में चयनित झारखण्ड आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क