Date: 25/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शहर में नशे का काला सच उजागर डंपिंग साइट के पास युवक का सड़ा-गला शव मिला, हाथ में इंजेक्शन बरामद...
11/16/2025 11:01:22 AM IST
7724
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By – Prashant kumar
Ludhiana
:- नशे के ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। युवक का शव जगरांव में कूड़े के डंप के पास मिला है। उसके शव को जानवर नोचने लगे थे। पंजाब के लुधियाना के जगरांव के डिस्पोजल रोड स्थित कूड़े के डंप के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव पुलिस को सूचना दी। युवक के हाथ में एक इंजेक्शन भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे का इंजेक्शन लगाने से हुई है। शव से बदबू आ रही थी, जिससे अनुमान है कि युवक की मौत दो से तीन दिन पहले हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में युवक की पहचान युवराज वर्मा के रूप में हुई। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। सूत्रों के अनुसार, मृतक के पिता नशा तस्करी के एक मामले में करीब डेढ़ साल से जेल में बंद है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस घटना के बाद समाजसेवी सुख जगरांव ने पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार चल रहा है, जबकि पुलिस केवल 'नशा-मुक्त शहर' के दावे करती रहती है। सुख जगरांव ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि थाना सिटी के पास बने साइंस कॉलेज श्मशान घाट से सीआईए स्टाफ ने एक नशा तस्कर को पकड़ा था, लेकिन थाना सिटी पुलिस को नशे के चल रहे कारोबार की भनक तक नहीं लगी थी। जबकि सीआईए स्टाफ के जांच अधिकारी ने खुद खुलासा किया था कि तस्कर काफी समय से नशे का कारोबार कर रहा था। उन्होंने इसे पुलिस की गंभीर लापरवाही करार दिया। समाजसेवी ने यह भी आरोप लगाया कि जब शव मिला, तो जानवर उसे खाने लगे थे। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय लोगों ने वीडियो नहीं बनाई होती, तो संभवतः पुलिस इसे हार्ट अटैक बताकर मामले को रफा-दफा कर देती। उन्होंने प्रशासन पर शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध न कराने का भी आरोप लगाया, जिसके कारण पुलिस को शव को पशुओं की तरह एक साधारण वाहन में अस्पताल पहुंचाना पड़ा। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने कोई स्पष्ट बयान देने से इनकार कर दिया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
75 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, अब योगी आदित्यनाथ को मिलना चाहिए मौका: नारायण गिरी महाराज
#
अब डिजिटल और सुरक्षित होंगे पुलिस के पुराने रिकॉर्ड, धनबाद में बना आधुनिक रिकॉर्ड रूम!
#
24 घंटे तक दलदल में फंसे रहे बुजुर्ग, गोताखोरों ने मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला!
#
BCCL में सफाई कर्मियों के लिए खुलेगा सांध्यकालीन स्कूल, 15 जनवरी तक खाली पदों पर होगी बहाली
#
कार्तिक पूर्णिमा पर दामोदर घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, पुण्य की डुबकी लगाकर मांगी परिवार की खुशहाली!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छठ पूजा से पहले घाटों की बदलेगी सूरत, सफाई और रोशनी पर नगर पंचायत का जोर
#
डीजीपी नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, झारखंड समेत तीन राज्यों से मांगी रिपोर्ट; 23 नवंबर को सुनवाई..
#
रेलवे फाटक पर गंदे पानी का कब्जा, दीपावली-छठ से पहले बढ़ी परेशानी
#
पुरुलिया-जमशेदपुर एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौ-त, दो गंभीर
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल