Date: 13/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
GAIL पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सीएनजी सप्लाई बाधित,पंप बंद
11/17/2025 12:41:18 PM IST
7609
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
मुंबई और ठाणे में सीएनजी (CNG) की सप्लाई अचानक बाधित हो गई है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने बताया कि ये समस्या GAIL की मुख्य गैस पाइपलाइन को हुए नुकसान के कारण हुई है. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से वडाला स्थित MGL के सिटी गेट स्टेशन (CGS) पर गैस की आपूर्ति काफी देर तक बाधित रही. इसके चलते मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के कई सीएनजी पंपों पर सप्लाई रुक गई. प्रभावित सीएनजी पंपों में वे स्टेशन भी शामिल थे, जो विशेष रूप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए सीएनजी सप्लाई करते थे।
मुंबई में सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ मानी जाने वाली बसें, ऑटो-रिक्शा और टैक्सियां मुख्य रूप से MGL की ओर से आपूर्ति की जाने वाली सीएनजी पर निर्भर रहती हैं. आपूर्ति बाधित होते ही इन वाहनों की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं. विशेष रूप से पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों को ईंधन सप्लाई करने वाले कई पंप भी बंद हो गए, जिससे ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीएनजी के लिए लगी लंबी कतारें
कई ड्राइवरों ने शिकायत की कि उन्हें सीएनजी के लिए घंटों लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा, जबकि शहर के कई हिस्सों में सीएनजी स्टेशन पूरी तरह से बंद दिखाई दिए. इस बीच, MGL ने स्पष्ट किया कि घरेलू उपयोगकर्ताओं को पिप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई जारी रहेगी. गैस की उपलब्धता में कमी के दौरान, आवासीय क्षेत्रों में लोगों को असुविधा से बचाने के लिए PNG की आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है. यह सुनिश्चित किया गया कि घरों में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित न हो.
वहीं, MGL ने कमर्शियल उपभोक्ताओं को स्थिति सामान्य होने तक अस्थायी रूप से वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने की सलाह दी है. क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के लिए GAIL और MGL की तकनीकी टीमों को तत्काल कार्रवाई के लिए तैनात किया गया. विशेषज्ञों के अनुसार, यह पाइपलाइन RCF परिसर के भीतर क्षतिग्रस्त हुई थी।
क्या बोला MGL?
MGL ने जानकारी दी कि जैसे ही वडाला CGS पर गैस सप्लाई पूरी क्षमता के साथ बहाल होगी, पूरे नेटवर्क में दबाव सामान्य हो जाएगा और सभी सीएनजी पंपों पर नियमित आपूर्ति फिर से शुरू हो जाएगी. कंपनी ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
350 साल की आस्था राजसी परंपरा का गौरव! डुमरा राजबाड़ी की दुर्गा पूजा आज भी कायम..
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
#
बदहाल सफाई व्यवस्था पर हंगामा, अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक और पार्षद
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मौत, थाने पर हंगामा, इलाके में सुरक्षा कड़ी
#
जहाजटांड़ में सड़क विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम कराया बंद
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का विराम, कहा- टीम इंडिया के लिए खेलना जारी रखेंगे
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग