Date: 24/11/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क शिलान्यास पर मंत्री इरफान अंसारी ने सऊदी हादसे पर जताया दुःख

11/17/2025 1:27:19 PM IST

62
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin 
 
Jamtara :  नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के लोकनिया में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे, जहां उन्होंने एक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने क्षेत्र में सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें विकास का आधार हैं और आने वाले समय में जामताड़ा में कई और विकासात्मक योजनाएं साकार होंगी। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने सऊदी अरब में हुई दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें 42 भारतीयों की मौत हो गई। मंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और भारत सहित झारखंड के लिए भी बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट