Date: 23/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
13 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, घर पर पसरा मातम
11/29/2025 5:06:37 PM IST
7579
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिद्ध कानू मैदान के पास स्थित आवासीय इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ 13 वर्षीय नवनीत कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक संत संजीवियर्स स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था. परिवार और मोहल्ले में इस घटना से शोक और सन्नाटा फैल गया है. जानकारी के अनुसार, नवनीत कुमार शनिवार की दोपहर 1 बजे स्कूल से घर लौटा था. वह सामान्य दिनो की तरह सीधा अपने कमरे में चला गया. घर के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, जबकि उसकी छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी. कुछ देर बाद जब वह अंदर आई, तो उसने देखा कि नवनीत अपने कमरे में रस्सी के सहारे पंखें से लटका हुआ है. घबराहट मे उसने तुरंत बाहर जाकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर नवनीत के पिता घर पहुंचे और कमरे में प्रवेश किया. अंदर का नजारा देखकर वे सन्न रह गए. उन्होंने तुरंत अपने बेटे को फंदे से उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) लेकर पहुंचे. अस्पताल मे डॉक्टरों ने जांच के बाद नवनीत को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बागबेड़ा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई. सूचना पाकर पुलिस टीम टीएमएच पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया. आवश्यक पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनो से पूछताछ की जा रही है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति पैदा हुई कि एक 13 वर्षीय छात्र ने यह कदम उठा लिया. घरवालों के अनुसार, नवनीत पढ़ाई मे सामान्य था फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमे बच्चे की दिनचर्या, दोस्तों और हालिया गतिविधियो की जानकारी भी जुटाई जा रही है.घटना के बाद पूरे इलाके मे मातम का माहौल है. परिजन पूरी तरह से सदमें मे हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया...
#
पिस्टल लहराते मुखिया का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप.....
#
रंगदारी का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को मारी गोली गंभीर अवस्था में पटना रेफर, पुलिस अपराधियों की गिरफ़्तारी में जुटी ....
#
रिटायर्ड शिक्षक के घर नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटकर हुआ फरार .....
#
जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को पैर में लगी गोली
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
कोरमथु पंचायत के मुखिया पर मनरेगा घोटाले का आरोप, गिरफ्तारी और पद से हटाने की उठी मांग
#
जमीन की जंग में मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; 10 घायल, दो की हालत गंभीर
#
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मौका
#
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर