Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पिस्टल लहराते मुखिया का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप.....

9/22/2026 6:10:37 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Gaya : बिहार के गया जी के बेलागंज प्रखंड अंतर्गत चिरैला पंचायत के वर्तमान मुखिया जितेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उनके हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। वीडियो में वे एक गाने पर रील बनाते हुए हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुखिया की ओर से यह वीडियो सोशल मीडिया स्टोरी पर भी साझा किया गया था। इसके बाद वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार वास्तविक पिस्टल है या कोई अन्य वस्तु, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे हथियार की प्रकृति की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मामले को लेकर लॉ एंड ऑर्डर  डीएसपी रवि प्रकाश ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है और जांच के लिए स्थानीय थाना को भेजा गया है। वहीं, बेलागंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिक दर्ज कर ली गई  है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट