Date: 27/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ड्रोन कैमरा से चौका पुलिस ने किया अफिम खेती निरीक्षण , नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुटुदा में पुलिस ने जरुरतमंदो के बीच बांटे कम्बल और चॉकलेट
 

1/5/2026 4:35:50 PM IST

7453
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला --पुलिस अधीक्षक  सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार  नक्सल प्रभावित क्षेत्र चौका थानांतर्गत ग्राम मुटुदा में चौका थाना, एसएसबी  मतकमडीह एवं एसएसबी रायजामा के सशस्त्र बल द्वारा अफीम की अवैध खेती को लेकर  भौतिक रुप से ड्रोन के माध्यम से सत्यापन किया।   सत्यापन में ग्राम मुटुदा के कुछ खेतों में सरसों, मटर, आलू एवं चना की खेती की गयी है तथा अधिकांश भूमि परती पाई गयी, साथ ही ग्राम मुटुदा में चौका पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया।  अभियान के दौरान चौका थाना प्रभारी सोनु कुमार SSB मतकमडीह एवं SSB रायजामा के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने के लिए  प्रोत्साहित किया गया और लोगों को खेती करने के लिए चना, मटर एवं सरसों के बीज का वितरण किया गया तथा सामुदायिक पुलिसिंग एवं सिविकेशन प्रोग्राम  के तहत करीब सौकड़ो जरुरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं बच्चों के बीच पुस्तक, कलम एवं चॉकलेट का वितरण किया गया ।
 
 सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट