Date: 27/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सोहैल हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन को किया गिरफ्तार,भेजा जेल 

1/6/2026 3:47:23 PM IST

7448
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर  लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। है। इस बात की जानकारी  जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष प्रेस वार्ता के दौरान मिडिया को दी।  उन्होंने बताया की जुगस्लाई निवासी सोहैल अली की हत्या की गई थी, घटना में शामिल ऋषि दलई, जसबीर सिंह और लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया हैँ, मामले में संलिप्त एक अन्य अपराधी फरार हैँ ,जिसके गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।सिटी एसपी ने कहा की मृतक का तीनों अपराधियों के साथ पहले से दोस्ती था पर किसी बात को लेकर विगत दिनों इनके बीच मारपीट भी हुई थी, और इसी मारपीट के बदले के रूप में यह हत्या की गई, पुलिस ने गिरफ्त में आये अभियुक्तों के पास से तीन धारदार हथियार जब्त किये हैँ, फिलहाल पुलिस ने तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैँ।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट