Date: 27/02/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सेफ गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा ,दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1/6/2026 3:47:23 PM IST
7463
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली बांध के समीप 25 दिसंबर को होटल के सेफ को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया सिक्सर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और काले रंग की पल्सर बाइक भी बरामद की गई है।इस पूरे मामले का खुलासा भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। एसपी ने बताया कि होटल में काम करने वाले सेफ सुबोध पासवान को अनिकेत कुमार सिंह ने पूर्व में हुए एक मामूली विवाद को लेकर गोली मारी थी।घटना को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया था, जिसके बाद एसआईटी टीम का गठन किया गया। टेक्निकल अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव निवासी अनिकेत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक सिक्सर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, कुछ फायर किए गए खोखे और घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी प्लानिंग की गई थी। इसके लिए फर्जी सिम कार्ड खरीदा गया था और उसी सिम से सुबोध पासवान को होटल में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया, जिसके बाद उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया
फिलहाल इस कांड के उद्भेदन के बाद अपराधियों के बीच खलबली मची हुई है, वहीं भोजपुर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही है ।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
करंट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,एक घायल
#
बी.आर.एम. महिला कॉलेज में साइबर पुलिस की ओर से किया गया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
#
वार्ड नंबर 18 में दो वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में मुख्य आरोपी शिवम गिरफ्तार
#
बच्चा चोरी की अफवाह में चार महिलाओं की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया
#
108 लीटर बीयर के साथ मेयर का दो बॉडीगार्ड गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार की राष्ट्रवादी सोच बीएम एस से खाती मेल - राज सिन्हा
#
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी अहम् जानकारी ,बताया ....
#
राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव–2026 का हुआ भव्य आयोजन ,कलाकारों ने नृत्य, संगीत के माध्यम से दर्शकों का जीता दिल
#
राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 1994 बैच के छात्रों का मिलन समारोह, पुरानी यादें हुईं ताज़ा
#
अब शीतलपुर गांव खेल के जरिये लिखेगा भविष्य की एक नई कहानी