Date: 16/04/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नवगठित धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न ,जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात !

4/15/2026 4:38:49 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : पॉलिटेक्निक रोड, बेकरबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में जिला कांग्रेस कमिटी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष  कुमार सिंह ने  कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा उपस्थित अतिथियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद  कार्यक्रम के दौरान नवगठित धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई कि वे कांग्रेस पार्टी द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं कार्यात्मक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक, गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
शपथ ग्रहण के बाद सभी पदाधिकारियों को  नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मदन महतो, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, विशेष आमंत्रित सदस्य  राम गोपाल भवानिया, तथा जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  दिनेश सिंह,डगुर एवं  रणधीर ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं जनसंपर्क अभियान को सशक्त बनाने पर बल देते हुए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
वही जिला अध्यक्ष अपने  संतोष कुमार सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और इसके लिए सभी पदाधिकारियों को पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने बूथ, प्रखंड एवं जिला स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन एवं जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 5 तारीख को जिला कांग्रेस कमेटी की नियमित बैठक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक माह की 10 तारीख को सभी प्रखंड एवं नगर स्तर पर संबंधित अध्यक्ष एवं प्रभारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति तय की जाएगी। अंत में अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुटता, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ संगठन को सशक्त बनाने एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में बृजेंद्र प्रसाद सिंह, सुलतान अहमद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव,  अनवर, मुख्तार खान, रामगोपाल भुवानिया, दिनेश सिंह डुगर, मदन महतो, मनोज यादव, गोपाल कृष्णा चौधरी, रमेश जिंदल,  कयूम खान, योगिंदर सिंह योगी, दिनेश यादव, अवध नारायण प्रसाद, लक्ष्मण तिवारी, शाहिद कमर, महेंद्र कुमार दुबे, मंटू दास, कालीचरण यादव, इरफान खान चौधरी,बाबू अंसारी,राजू दास, लगनदेव यादव, मनोज कुमार हाड़ी, शशि भूषण नाथ तिवारी, देवेंद्र कुमार, मृत्युंजय सिंह, भगवान दास, श्याम कुमार साव, संतोष चौधरी, राजेश राम, अक्षयवर प्रसाद, मधुसूदन मोदक, शहजादा हुसैन, जयप्रकाश चौहान, विजेंद्र कुमार पासवान, अजय सिंह, , शरीफ अंसारी, दीपक सिंह, प्रीतम रवानी, बबलू दास, डा संतोष राय, गणपत महतो, निवारण महतो, मुकेश प्रसाद, अनिल राय, कालीचरण दास, महावीर कुमार महतो, साबिर आलम, शैलेंद्र प्रसाद सिंह, राज बिहारी यादव, देवेंद्र पासवान, प्रेमचंद महतो, इम्मीतियाज अली, योगेश रजक, सुखदेव हंसदा, राजीव रंजन,मुकेश प्रसाद, जावीर अंसारी, अरविंद कुमार सैनी, सुभाष चंद्र तिवारी, मीना देवी, रेखा देवी, इम्तियाज शेख,बलराम महतो, नवीन पासवान, अर्जुन भुइया, अशोक कुमार महतो, सुखदेव महतो, संजीव होर, मंजर आलम, बमभोली सिंह, आकाश कुमार, समद  अंसारी, सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।महिला प्रतिनिधियों में बिलकिस खानम, निशा सिंह एवं मीना देवी  आदि उपस्थित रही।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क