Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विधानसभा में मासूम बच्ची मुस्कान उठा मामला,झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी पर हो करवाई
2/25/2026 1:42:26 PM IST
490
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची :
रागिनी सिंह ने झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान सूचना के माध्यम से झरिया विधानसभा क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को गंभीरता से सदन में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाया। विधायक रागिनी सिंह ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वह झारखंड के उस जिले से आती हैं, जिसे कोयले की राजधानी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि जिस क्षेत्र से राज्य को भारी राजस्व प्राप्त होता है, वहीं प्रतिदिन कोयले की अवैध लूट जारी है। अवैध कोयला कारोबारियों की गतिविधियों के कारण स्थानीय लोगों की जान जोखिम में दिन प्रतिदिन पड़ती जा रही है। उन्होंने 23 फरवरी को बालू गद्दा, लिलोरी पत्थरा में देर रात हुई दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी एवं बीसीसीएल अधिकारियों की कथित मिलीभगत से अवैध रूप से कोयला लोड ट्रक उसी मार्ग से जा रहा थ। इसी दौरान 18 चक्का ट्रक ने दस वर्षीय मासूम मुस्कान को कुचल दिया वे भी तब मासूम मुस्कान गहरी नींद में सो रही थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विधायक ने सरकार से सवाल किया कि आखिर मुस्कान की मौत का जिम्मेदार कौन है? जिस संकरी और टूटी-फूटी गलियों में छोटा चार पहिया वाहन भी मुश्किल से गुजर पाता है, वहां 18 चक्का कोयला लोड ट्रक किसके इशारे पर पास कराया जा रहा था? उन्होंने पूछा कि इसमें संलिप्त अधिकारियों और अवैध कोयला कारोबारियों पर कार्रवाई कब तक होगी।रागिनी सिंह ने यह भी कहा कि बीते वर्ष अक्टूबर माह में सिंह नेचुरल्स आउटसोर्सिंग कंपनी में भी इसी तरह की घटना हुई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषी कंपनी और बीसीसीएल अधिकारियों की मिलीभगत एवं लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन इसी प्रकार की घटनाओं में स्थानीय लोगों को अपनी जान और माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। विधायक ने दोषी आउटसोर्सिंग कंपनी एवं बीसीसीएल के कथित अधिकारियों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
#
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भव्य शुरुआत ,मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू...............
...
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
मानगो पुल पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारों में फंसी एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक