Date: 28/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर निगम की बैठक में 11 जोनल कमिटियों का गठन, विकास योजनाओं पर तेज़ी से काम की तैयारी
3/28/2026 12:51:27 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के बाबुडीह स्थित विवाह भवन में आज धनबाद नगर निगम की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मेयर संजीव सिंह, डिप्टी मेयर अरुण चौहान, नगर आयुक्त आशीष गंगवार और टुंडी विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो सहित 55 वार्डों के सभी पार्षद और निगम के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निगम के कार्यों को और अधिक संगठित और प्रभावी बनाना था। इस दौरान सभी 55 वार्डों के लिए कुल 11 जोनल कमिटियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया। पार्षदों ने मिलकर इन कमिटियों के सदस्यों का चयन किया, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। बैठक में मेयर संजीव सिंह ने जानकारी दी कि आज शाम नगर निगम कार्यालय में नवगठित जोनल कमिटियों के साथ बजट पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके बाद आगामी 30 मार्च को विकास योजनाओं पर विशेष बैठक आयोजित कर उन्हें पारित किया जाएगा। वहीं विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि नए पार्षदों और मेयर के नेतृत्व में जोनल कमिटियों का गठन एक महत्वपूर्ण कदम है। अब नगर निगम केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में तेज़ी से काम करेगा, जिससे जनता को सीधा लाभ मिल सकेगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जय श्रीराम के नारों के साथ निकला विजय बजरंग अखाड़ा से भव्य जुलुस,पुलिस दिखी मुस्तैद
#
रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी सहित एक दर्जन ट्रेनें चलेंगी इस रूट से
#
“हैप्पी स्ट्रीट: नशा मुक्ति का संदेश और स्वस्थ जीवन की ओर धनबाद के बढ़ते कदम”
#
भगवा के रंग में रंगा जनसैलाब
#
चोरों का आतंक,गौशाला से 7 गाय और एक बाछा गायब
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किसानों को उन्नत एवं लाभकारी बागवानी खेती से जोड़ने के लिए आई MIDH योजना,जानिए...
#
टाटा से भुवनेश्वर जा रही एसी बस में लगी आग,बाल- बाल बचे 50 यात्री
#
जमीन विवाद में पीट गए भाकपा नेता ,रिश्तेदारों ने कर दी जमकर धुनाई ,पिटाई का चर्चा जोरो पर ...
#
कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से पहुंचे बोधगया पहुंचे त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ,महाबोधि मंदिर में किया विशेष पूजा
#
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतिश सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार को घेरा ,कहा ...