Date: 30/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में सनसनी
5/30/2026 11:24:00 AM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौदा घाट नदी तट से शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे कुछ युवक नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को नदी में डूबते हुए देखा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल प्रयास कर युवक को नदी से बाहर निकाला और नदी किनारे पत्थर पर लिटाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय युवकों ने घटना की सूचना बागबेड़ा थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी तट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बरौदा घाट नदी किनारा शाम के समय शराबियों का अड्डा बन जाता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, प्रतिदिन शाम 6 बजे से देर रात तक यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब पीने के दौरान अक्सर आपसी विवाद, मारपीट और बोतल फोड़ने जैसी घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस को इस स्थिति की जानकारी होने के बावजूद क्षेत्र में नियमित गश्ती नहीं बढ़ाई जाती। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाती, तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से घायल
#
एक्सपायरी दवाएं मिलने पर प्रशासन सख्त, चार स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस
#
कोयला और लोहा कारोबार को लेकर बढ़ा खूनी संघर्ष, कानून-व्यवस्था पर सवाल
#
पांच बदमाशों ने ज्वेलर्स को घेरा, पिस्तौल के बल पर लूटकर हुए फरार
#
हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में NSCME-2026 का आयोजन, क्रिटिकल मिनरल्स पर चल रहा मंथन
#
गर्मी में सदर अस्पताल की व्यवस्था पड़ी कमजोर, बेड की जगह जमीन पर लेटे नजर आये मरीज
#
चोरी का विरोध करना पड़ा महंगा ,चोरों ने महिला का गर्दन काटा,भाई ने एक चोर को पकड़ा ,अब पुलिस ....
#
विष्णुगढ़ में वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी, भाजपा महिला मोर्चा का धरना
#
तेज रफ्तार का कहर: डुमरी में वाहन की टक्कर से दो बिजली खंभे क्षतिग्रस्त,इलाके में दहशत