Date: 30/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से घायल
5/30/2026 1:49:39 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: आदित्यपुर सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पम्मी कांटा के समीप धर्मकांटा पर वजन कराने जा रहा एक लॉजिस्टिक कंटेनर हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसमें अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि कुछ ही क्षणों में पूरा कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे कंटेनर धर्मकांटा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते कंटेनर में आग लग गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए चालक को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में सनसनी
#
एक्सपायरी दवाएं मिलने पर प्रशासन सख्त, चार स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस
#
कोयला और लोहा कारोबार को लेकर बढ़ा खूनी संघर्ष, कानून-व्यवस्था पर सवाल
#
पांच बदमाशों ने ज्वेलर्स को घेरा, पिस्तौल के बल पर लूटकर हुए फरार
#
हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में NSCME-2026 का आयोजन, क्रिटिकल मिनरल्स पर चल रहा मंथन
#
गर्मी में सदर अस्पताल की व्यवस्था पड़ी कमजोर, बेड की जगह जमीन पर लेटे नजर आये मरीज
#
चोरी का विरोध करना पड़ा महंगा ,चोरों ने महिला का गर्दन काटा,भाई ने एक चोर को पकड़ा ,अब पुलिस ....
#
विष्णुगढ़ में वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी, भाजपा महिला मोर्चा का धरना
#
तेज रफ्तार का कहर: डुमरी में वाहन की टक्कर से दो बिजली खंभे क्षतिग्रस्त,इलाके में दहशत