Date: 08/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एक्सपायरी दवाएं मिलने पर प्रशासन सख्त, चार स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस
5/30/2026 11:24:00 AM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद जिले के तोपचांची स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में DMFT टीम की जांच के दौरान एक्सपायरी दवाएं मिलने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सामने आने के बाद उप विकास आयुक्त के निर्देश पर चार स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए लंबे समय से जारी लापरवाही का आरोप लगाया है। तोपचांची के साहूबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल ही में DMFT टीम ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टोर और दवा प्रबंधन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान कई प्रकार की एक्सपायरी दवाएं पाई गईं, जिसे टीम ने गंभीर लापरवाही माना। जांच रिपोर्ट में स्टोर इंचार्ज, डेंटल मेडिकल ऑफिसर, फार्मेसी इंचार्ज और जीएनएम को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया। उप विकास आयुक्त के निर्देश के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. श्वेता गुंजन ने डेंटल एमओ डॉ. राज शेखर भट्टाचार्य, स्टोर इंचार्ज शेखर सुमन, जीएनएम सोनामुनी अड्डी और फार्मेसी इंचार्ज मो. तनवीर आलम को शोकॉज नोटिस जारी किया है। नोटिस में सभी संबंधित कर्मियों से स्पष्ट जवाब मांगा गया है। मामले की सूचना सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा उप विकास आयुक्त को भी भेज दी गई है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए संजना सिंह की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मोबाइल छिनने का विरोध पड़ा भारी फेरीवाले को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश...
#
जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...
#
रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन रेल प्रहरी में संदिग्ध पकड़ा गया...
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद डीसीएम से 2190 लीटर शराब जब्त एक गिरफ्तार..
#
आकाशीय बिजली का कहर खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत दो घायल..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गया के नन्हे परमहंस का गजब टैलेंट, 2 मिनट में 118 रासायनिक तत्वों के नाम जुबानी
#
गांव में नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर गांव का नाम लिखने को लेकर विवाद,मारपीट से कई लोग घायल,पुलिस मौके पर पहुची.....
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
ढाई साल की वाणी का कमाल, 153 देशों के झंडे पहचानकर बनाया रिकॉर्ड
#
एक्सपायरी दवाएं मिलने पर प्रशासन सख्त, चार स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस