Date: 30/03/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 तेज रफ्तार का कहर: पिकअप वैन की ट्रक से भिड़ंत, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
 

3/30/2026 4:51:27 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
dhanbad :बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीपत नेशनल हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला, जहां एक तेज गति से आ रही पिकअप वैन संख्या जेएच-10-डीबी-5342 ने आगे चल रहे कोयला लदे ट्रक संख्या जेएच-02-बीएक्स-4427 में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप वैन चालक साइड से ट्रक में बुरी तरह फंस गया। हादसे में पिकअप वैन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सोहन महतो, निवासी बरवाटांड के रूप में हुई है।  घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान सड़क जाम कर रहे लोगों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। खबर लिखे जाने तक शव गाड़ी में ही मौजूद था और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है।
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क