Date: 30/03/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पत्रकार राहत अली खान की रहस्यमई मौत बनी अनसुलझी पहेली?
 

3/30/2026 4:51:27 PM IST

49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया जिले के थाना सोहेल, कोठी के ग्राम पोखरी में युवा पत्रकार राहत अली खान की रहस्यमई मौत  बानी अनसुलझी पहेली।अभी तक  इस अनसुलझी गुथी को पुलिस सुलझा नहीं पाई है जिससे राहत अली खानके पिता सादिकउल्लाह और उसका पूरा परिवार मर्माहत है और सदमे में है कि उसके युवा बेटे राहत को उसकी पत्नी आरजू तमन्ना ने ही चाय में जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। परिजनों का आरोप है की आरजू तमन्ना की मां रोशन आरा पिता नुरुलहोद भाई आमिर,जावेद बार-बार धमकी देते रहते थे कि तुमको जहर देकर मार देंगे और सभी मिलकर ऐसा अंजाम दे दिया है। सभी आरोपी को नामजद प्राथमिकी करने पर केवल एक आरोपी ही पुलिस बुलाकर खुद गिरफ्तारी देकर अलग से साजिश रची है। शेष सभी आरोपी को कांड के कई दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारि नहीं हो सकी है और मामले का पर्दाफाश  अब तक नहीं हुआ है।उन्होंने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर का जिक्र है फिर भी अनुसंधान नहीं पूरी की जा सकी है जिससे, पूरा परिवार न्याय नहीं मिलने से परेशान है और न्याय के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।
 
 
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज की रिपोर्ट