Date: 02/04/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर: ईंधन बचत का प्लान, इधर गैस खेल का खुलासा—बिना सिलेंडर खाते में सब्सिडी
4/2/2026 2:03:02 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
gaya
: जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन बचत को लेकर यह नया प्लान तैयार किया गया है। इस बाबत जिले के प्रभारी सचिव एसके अनिल की ओर से जिले के सभी अफसर को आवश्यक जानकारी दे दी गई है। डीएम शशांक शुभंकर ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि यह व्यवस्था अभी लागू नहीं हुई है। डीएम ने साफ किया कि इसे प्रभावी करने में थोड़ा वक्त लगेंगे। लेकिन प्रभावी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका ईंधन की कमी से कोई लेना-देना नहीं है।इधर, एलपीजी गैस को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर मिले ही उनके खाते में सब्सिडी की राशि पहुंच रही है। करीब 50 ऐसे मामले डीएम के संज्ञान में आए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी गैस एजेंसियों से जवाब मांगा है।कंट्रोल रूम में लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने गैस बुकिंग नहीं की, फिर भी मोबाइल पर ओटीपी आ रहा है। खाते में सब्सिडी का मैसेज भी मिल रहा है। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि कहीं न कहीं डिलीवरी सिस्टम में गड़बड़ी या कालाबाजारी हो रही है।गुरुवार को समाहरणालय में डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डीएम ने कहा कि मामला गंभीर है। सभी एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी गई है। जिन उपभोक्ताओं के साथ गड़बड़ी हुई है, उनकी लिस्ट भी एजेंसियों को दी गई है।हालांकि एजेंसियां इसे टेक्निकल एरर बता रही हैं, लेकिन प्रशासन इस दलील को अंतिम सच मानने को तैयार नहीं है। डीएम ने साफ कहा—अगर जांच में गड़बड़ी मिली तो एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। सख्त कार्रवाई तय है।ईंधन को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी प्रशासन ने स्थिति साफ की है। डीएम ने कहा कि बिहार में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर चल रही बातें भ्रामक हैं। लोगों से अपील की गई है कि घबराएं नहीं। जिले में 7.9 लाख उपभोक्ताओं के बीच रोज 12 हजार से ज्यादा सिलेंडर की सप्लाई हो रही है।गैस के साथ-साथ खाद की कालाबाजारी पर भी प्रशासन का शिकंजा कस गया है। पिछले दो दिनों में 98 दुकानों और गोदामों पर छापेमारी हुई। एक डीलर पर एफआईआर दर्ज हुई। एक का लाइसेंस रद्द किया गया। 10 से ज्यादा डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड हुआ है। 13 से स्पष्टीकरण मांगा गया है।एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। साइबर सेल लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। जरूरत पड़ी तो केस दर्ज किया जाएगा।वहीं, पीएनजी गैस को बढ़ावा देने की तैयारी भी तेज है। जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन शुरू होगा, वहां एलपीजी कनेक्शन रद्द किया जाएगा। बोधगया के होटलों को भी पीएनजी अपनाना अनिवार्य किया जा रहा है।कुल मिलाकर प्रशासन की माने तो एक साथ वह कई मोर्चों पर एक्टिव है। ईंधन बचत का प्लान, गैस गड़बड़ी की जांच और कालाबाजारी पर कार्रवाई प्रमुखता में शामिल है।
कोलयांचल लाइव के लिए गया से मनोज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भ्रष्टाचार के खिलाफ आयुक्त कार्यालय में छापेमारी पेशकार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ,कार्यालय में मच गया हड़कंप
#
हवा में झूल रहा है पुल्ल का पिलर बारह से ज़ादा गांव खतरे में
#
दिव्यांग महिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की मिसाल, संघर्ष से संवार रही बेटे का भविष्य
#
टांडाबस्ती हादसा: विस्थापन को आधार जमा कर रहे लोग, बीसीसीएल के आश्वासन पर टिकी उम्मीदें
#
बिग ब्रेकिंग : धनबाद के सोनारडीह में घर हुई जमींदोज,तीन लोग धरती में समाये,ग्रामीणों ने घेरा थाना!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राज्य के प्रशासनिक अधिकारी के हनक के विरोध में उतरा भाजपा,झारखंड विधान सभा के बाहर भाजपा विधायकों ने उठाई नागरिक अधिकार की मांग
#
चैंपियन पर होगी मिलेगा तगड़ी प्राइज मनी , हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये
#
फरार कुख्यात अपराधी किशन खान गिरफ्तार, प्रिन्स खान गिरोह से जुड़ा तार !
#
प्रिंस खान को लेकर बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी ने दिया बड़ा बयान,कहा ...
#
77 वें गणतंत्र दिवस पर जमशेदपुर डीसी ने किया झंडोतोलन,गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ समारोह