Date: 03/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तेज रफ़्तार ने ली दो मासूमो को जान,गांव वाले आक्रोशित
4/4/2026 12:17:16 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih
: डीवीसी पंचेत हाइडल में जीर्णोद्धार में लगी गुगल हाइड्रा कंपनी में किराए पर चल रहे सूमो वाहन ने पंचेत डैम पर बांदा बस्ती निवासी विश्वजीत धीवर के 15 वर्षीय पुत्र आनंद धीवर व विष्णु पदो धीवर के 13 वर्षीय पुत्र मोनू धीवर को कुचल दिया।दोनों को गंभीर रूप से घायल हो जाने पर पंचेत पुलिस ने डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विश्वजीत को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल विष्णु को धनबाद रेफर कर दिया।इधर धक्का मारनेवाले वाहन चालक को पकड़ने की मांग को लेकर महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। बाद में वाहन मालिक ने मृतक के स्वजन को दो लाख एवं घायल को इलाज के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद स्वजनों व ग्रामीणों ने विश्वजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि विश्वजीत धीवर अपने दोस्त विष्णुपदो धीवर के साथ पैदल डैम के बंगाल छोर के महेश नदी के पास एक गांव में हरिकीर्तन सुनने जा रहा था। उसी दौरान पंचेत से हाइडल की ओर तेज रफ्तार से जा रहे सूमो संख्या जेएच 10 एए- 4110 ने रौंदते हुए बंगाल की ओर भाग गया।पुलिस ने डीवीसी कार्यालय के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी फुटेज देखकर वाहन की शिनाख्त की। मृतक दो बहनों में एकलौता पुत्र था। जिस समय घटना घटी मृतक की मां बहन के ससुराल गई थी। घटना को लेकर उसकी दोनों बहनों व मां का रो रोकर बुरा हाल है।इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर फागू होरो, सीआइएसएफ के सहायक समादेष्टा रविन्द्र कुमार, कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का, मुखिया भैरव मंडल, माले नेता हरेंद्र सिंह, हकदार धीवर, शिखा दे, जयंतो सिंह, सूर्यदेव राय, उमा धीवर, दीना मरांडी आदि उपस्थित थे।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बिजली दुरुस्त की उठाई मांग,कहा...
#
फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार
#
जेएमएम ने किया बीएलए का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, संगठन मजबूती पर दिया जोर
#
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की नेक पहल, 120 स्वास्थ्यकर्मियों की हुई नियुक्ति
#
तीन साल की रिसर्च में बड़ा खुलासा, 700 साल पुराना यह बरगद बना दुनिया का सबसे पुराना वटवृक्ष
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तेज रफ़्तार ने ली दो मासूमो को जान,गांव वाले आक्रोशित
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे गृह जिला का दौरा, तैयारियां जोरो पर
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने में देश के युवा निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका -राज्यपाल
#
इंसानियत हुई शर्मसार, सदर अस्पताल के लापरवाही से गई व्यक्ति की जान
#
पांच घंटे तक गोलियों की तड़तड़ाहट से हिल उठा नमदाबस्ती ,अपराधियों ने 20 लाख की रंगदारी की मांग,कहा दो वर्ना ....