Date: 05/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JSLPS कर्मियों ने समाहरणालय में किया जोरदार प्रदर्शन, भुगतान व वृद्धि की उठी मांग
4/4/2026 4:44:19 PM IST
102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: सात महीनों से मानदेय नहीं मिलने से नाराज झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़े कर्मियों ने शनिवार को धनबाद समाहरणालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
समूह दीदी के नाम से जानी जाने वाली महिला कर्मियों समेत सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना देते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। धरने पर बैठी कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि वे पिछले सात महीनों से बिना भुगतान के लगातार काम कर रही हैं, लेकिन अब उनकी सहनशीलता जवाब दे चुकी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि समय पर मानदेय मिलना उनका अधिकार है लेकिन, उन्हें बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।
कर्मियों ने बताया कि जिले में करीब 700 कर्मचारी JSLPS के तहत कार्यरत हैं जिनका मानदेय लंबे समय से बकाया है। उनका आरोप है कि उनसे नियमित रूप से काम लिया जा रहा है रजिस्टर जांच से लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तक बावजूद इसके बदले उन्हें समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा।
समूह दीदी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी कर्मी सात महीने से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। हर त्योहार गुजर गया लेकिन हमें एक रुपया तक नहीं मिला। प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग उठाई कि वर्तमान मानदेय राशि बेहद कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि 1500 रुपये प्रतिमाह में गुजारा करना संभव नहीं है जबकि उनसे लगातार जिम्मेदार कार्य कराए जाते हैं।
धरने के दौरान कर्मियों ने प्रशासन से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान करने और भविष्य में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दोनों के परिजनों ने बैंड-बाजा-बारात के बिना करवाई शादी
#
एकता साहू परिवार की नेक पहल, रक्तदान शिविर का किया आयोजन, रक्तदान करने वालो को दिया हेलमेट
#
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के घर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण, पुलिस-प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
#
हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
#
कॉलेज में हुई लक्ष्य मिश्रा की मौत के बाद पिता ने लगाया रैगिंग का आरोप, राष्ट्पति और प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पीएनबी शाखा में दिनदहाड़े छिनतई , महिला के शोर मचाने पर बदमाश ..
#
एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह, बाबू वीर कुंवर सिंह को किया नमन
#
नवगठित धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न ,जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात !
#
जमशेदपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, मजदूरों के हित को लेकर हुई चर्चा
#
ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,पांच लोग गिरफ्तार।