Date: 16/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुलाडीह में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में बोले स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
5/31/2026 5:48:18 PM IST
134
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
सदर प्रखंड के दुलाडीह गांव में रविवार को सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और मंत्री का स्वागत किया। शिलान्यास के बाद मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा समर्थकों की गुंडागर्दी सामने आने लगी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष एक आईने की तरह होता है, लेकिन भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों पर हमले किए जा रहे हैं और सांसद अभिषेक बनर्जी की हत्या का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सभ्य समाज इस प्रकार की राजनीति को स्वीकार कर सकता है। डॉ. अंसारी ने यह भी आरोप लगाया कि घायल सांसद का इलाज करने से अस्पतालों ने भी इनकार कर दिया। उनके अनुसार भाजपा के भय के कारण अस्पताल प्रबंधन इलाज करने से पीछे हट रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया है कि यदि वहां जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है तो वे झारखंड आएं। उन्होंने कहा कि झारखंड में उन्हें सुरक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
स्वतंत्रता दिवस पर CM सोरेन ने छात्रों को दिया संदेश, कहा JPSC केस में होगा न्याय
#
‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश, बच्चों में तिरंगा बांटकर रागिनी सिंह ने बढ़ाया उत्साह
#
MMDR संशोधन विधेयक 2026 पर दीपिका पांडेय सिंह का हमला, बोलीं- ‘झारखंड के लिए आर्थिक चोट, हर स्तर पर होगा विरोध’
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
MLA रागिनी सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी और मजदूरों के रोजगार का मुद्दा उठाया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
#
ग्राम रक्षा दल की भव्य तिरंगा यात्रा, मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
#
छत से गिरकर जख्मी अधेड़ की मौत, परिजन ने किया हंगाम
#
नीट की तैयारी कर रही छात्रा का शव कुएं से बरामद, परिवार में पसरा मातम
#
चापापुर आउटसोर्सिंग में डोजर हादसा, कर्मी की मौत