Date: 11/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लापता मासूम का कंकाल मिलने से सनसनी,इलाके में दहशत
4/10/2026 11:58:48 AM IST
39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:मुंगेर से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर नौ महीने पहले लापता हुए मासूम वीर का राज अब एक खौफनाक साजिश के रूप में सामने आ रहा है। एक सुनसान कुएं से बरामद हुआ नर कंकाल और अब मुंगेर एसपी ने किया खुलासा अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या, इस पूरे मामले ने इलाके में दहशत फैला दी है। खड़गपुर के खंडबिहारी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुराने कुएं से नाबालिग का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस की जांच में अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं । चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि कई और संदिग्धों की तलाश जारी है। करीब नौ महीने पहले 10 वर्षीय वीर कुमार अचानक लापता हो गया था। परिजनों की लाख कोशिशों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन अब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब कार्रवाई की, तो एक खंडहरनुमा घर के पास स्थित कुएं से कंकाल बरामद हुआ।संदिग्धों की निशानदेही पर कुएं का पानी निकाला गया और जैसे ही नीचे से कंकाल और कपड़े मिले, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने उसके कपड़े से पहचाना कि वो उसका खोया हुआ पुत्र वीर कुमार है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अपहरण कर हत्या का है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ में कई अन्य नाम भी सामने आए हैं। सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस की माने तो इस वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। हत्या के बाद शव को कुएं में इस तरह छिपाया गया कि किसी को भनक तक न लगे। आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी भारी वस्तु के सहारे नीचे दबा दिया गया था। इस मामले में fsl की टीम घटना स्थल पर पहुंच नाबालिग के नर कंकाल और अन्य साक्ष्य को एकत्र कर जांच और पोस्टमार्टम के लिय ले गई है । वहीं, अपने इकलौते बेटे की इस दर्दनाक मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में डर और गुस्से का माहौल है। फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है । सवाल ये है कि आखिर एक मासूम के साथ इतनी बेरहमी क्यों और कौन हैं इस खौफनाक साजिश के पीछे के असली चेहरे । पुलिस के अनुसार इस बात का भी खुलासा जल्द किया जाएगा ।
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन लोग को किया गिरफ्तार
#
सड़क हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध हुई की मौत,अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
#
गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार
#
रफ़्तार बानी मौत का कारण ,सड़क हादसे में गई जान
#
महिला की पिटाई कर सर फोड़ा..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना
#
कल नगर निगम चुनाव की होगी मतगणना, डीसी आदित्य रंजन ने किया वेयरहाउस काऔचक निरीक्षण
#
STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
बरियापुर अपडेट: रामनवमी उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 18 आरोपी को गिरफ्ता,पुलिस ने सड़क पर कराया पैदल परेड
#
बराकर स्टेशन के अप लाइन पर ओवरहेड तार टूटने से राजधानी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित