Date: 26/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन लोग को किया गिरफ्तार 

4/10/2026 5:21:43 PM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :सरायकेला जिला के आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन लोग को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है । इस बात की जानकारी :सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने मिडिया को दी। 
उन्होंने बताया की सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं, उन्होंने यह भी कहा की एसडीपीओ समीर कुमार सबैया के नेतृत्व में गठित टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा, राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला और प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी को धर पकड़ा गया । पकडे के इन लोगो के पास से  एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, 04 जिंदा गोली और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों अपराधी 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में हुए पथराव और हथियार लहराने की घटना में भी शामिल थे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट