Date: 13/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बोकारो में एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार
5/26/2026 4:31:58 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने मंगलवार को बोकारो में बड़ी कार्रवाई करते हुए बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मो. याकूब अंसारी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस पदाधिकारी पर जमीन विवाद मामले की जांच के नाम पर परिवादी से रिश्वत मांगने का आरोप था। एसीबी को इसकी शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार परिवादी ने वर्ष 2009 में बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर स्थित खाता नंबर-01, प्लॉट नंबर-641 की 13 डिसमिल जमीन खरीदी थी। जमीन लूट और धमकी से जुड़े मामले में परिवादी ने बालीडीह थाना प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास, पुलिस अधीक्षक बोकारो और उपायुक्त से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इज़के बाद मामले की जांच बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मो. याकूब अंसारी को सौंपी गई थी। आरोप है कि जांच के दौरान आरोपी पुलिस पदाधिकारी ने जमीन पर जाकर जांच करने और कार्रवाई करने के एवज में परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। परिवादी रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहता था, जिसके बाद उसने एसीबी मुख्यालय रांची में शिकायत दर्ज कराई। एसीबी द्वारा कराए गए सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद कांड संख्या 04/2026 दर्ज कर धावा दल का गठन किया गया। एसीबी की टीम ने आज बोकारो के नया मोड़ स्थित एक फल दुकान के सामने जाल बिछाकर आरोपी एएसआई मो. याकूब अंसारी को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई। फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारिवारिक विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, बातचीत के दौरान भतीजे ने किया चाकू से हमला
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
शिक्षा के मंदिर में रिश्वतखोरी! 10 हजार लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी का बड़ा एक्शन
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
40 देश से आए विदेशी श्रद्धालुओं,अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों के लिए कर्मकांड
#
पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनी समस्याएँ, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
#
तपेश्वर सिंह हिंदू महिला कॉलेज के पास बस ने मारी टक्कर, ASI राजीव रंजन सिंह घायल
#
बोकारो में एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार
#
विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल