Date: 22/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल

8/4/2026 5:31:07 PM IST

110
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :- धनबाद के गोविंदपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिए जाने के मुद्दे पर मंगलवार को भाकपा माले ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियोजन देने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण में घटिया गुणवत्ता के सरिया और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यह फ्लाईओवर लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की। वहीं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि करोड़ों रुपये की इस परियोजना में गुणवत्ता के साथ समझौता किया जा रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धरना के माध्यम से सरकार और निर्माण एजेंसी को चेतावनी दी गई है कि यदि गुणवत्ता में सुधार और स्थानीय लोगों को नियोजन नहीं मिला तो भाकपा माले NH-19 को बाधित करने के लिए आंदोलन तेज करेगी।भाकपा माले ने मांग की है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित किया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

# बिहार के जमुई की युवती के साथ बदसलूखी की घटना को लेकर झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री ने सम्राट चौधरी का मांगा इस्तीफा.....
# जमुई की छात्रा से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग! ...
#  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
# रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
# सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का बयान 90 में 2500 वोट से हार गए चुनाव,दोबारा हुई मतगणना तो साढ़े पांच हजार वोट से जीते ...