Date: 22/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर निरसा व सिंदरी विधायक ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, दी चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो NH-19 होगा जाम
8/4/2026 6:07:19 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के गोविंदपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिए जाने के मुद्दे पर मंगलवार को भाकपा माले ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियोजन देने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण में घटिया गुणवत्ता के सरिया और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यह फ्लाईओवर लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की। वहीं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि करोड़ों रुपये की इस परियोजना में गुणवत्ता के साथ समझौता किया जा रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धरना के माध्यम से सरकार और निर्माण एजेंसी को चेतावनी दी गई है कि यदि गुणवत्ता में सुधार और स्थानीय लोगों को नियोजन नहीं मिला तो भाकपा माले NH-19 को बाधित करने के लिए आंदोलन तेज करेगी। भाकपा माले ने मांग की है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित किया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का बयान 90 में 2500 वोट से हार गए चुनाव,दोबारा हुई मतगणना तो साढ़े पांच हजार वोट से जीते ...
#
झामुमो का एम एम डी आर के विरोध में जिले के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्श.....
#
एम एम दी आर संशोधन के झामुमो द्वारा आहुत प्रखण्ड कार्यालय पर धरना आयोजित,प्रखंड कार्यालय में उमड़ी सैकड़ों महिलाएं...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कांवड़ में बना भोलेनाथ का मंदिर, 50 किलो का भार लेकर निकले शिवभक्त
#
एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने भाजपा कार्यकर्ता को बेहरमी से पीटा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया हंगमा
#
साहिबगंज में पंकज मिश्रा ने BJP के खिलाप भरी हुंकार, कहा छात्रों के साथ खड़ी है सरकार
#
सांसद -विधायक से ग्रामीणों का गुहार नहीं आया काम, पुल नहीं तो नदी पार करना गामीणो की बनी मजबूरी, गुडराघाटी में ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर निरसा व सिंदरी विधायक ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, दी चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो NH-19 होगा जाम