Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझी रेल पुलिस

7/15/2026 6:58:23 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Jamshedpur  : पश्चिम सिंहभूम जिले के परसूदिह थाना क्षेत्र अंतर्गत सालग़ाजुरी वेस्ट केबिन के पास एक दर्दनाक रेल हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला रेलवे ट्रैक के किनारे चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन को आता देख केबिन पर तैनात गेटमैन ने उसे कई बार आवाज लगाकर हटने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उसकी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के बेहद करीब आने पर महिला अचानक ट्रैक की ओर बढ़ गई और ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला के शरीर दो हिस्सों में बंट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 28 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद मामला जीआरपी (GRP)के पास पहुंच गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने और घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
 
 
 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट