Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छत से गिरकर जख्मी अधेड़ की मौत, परिजन ने किया हंगाम
 

7/15/2026 6:58:23 PM IST

164
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Arrah : छत से गिरकर जख्मी हुए अधेड़ वयक्ति की मंगलवार की देर शाम मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी स्व. सुदामा सिंह के 50 वर्षीय पुत्र बच्चा सिंह है। वह कई वर्षों से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिअरुआ गांव अपने बहन के ससुराल में रहते थे। उधर बच्चा सिंह के मौत के बाद उनके परिजनों ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसे लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जिसके पश्चात सदर अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा परिजनों को समझा-बूझाकर मामले को शांत कराया गया। इधर, मृतक के भांजे विक्की सिंह ने बताया कि रविवार को बारिश हुई थी। उसी रात अंधेरा होने के कारण उनके मामा बच्चा सिंह का पैर स्लिप कर गया और वह छत से गिर पड़े। छत से गिरने के कारण उनकी कमर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से  सोमवार को आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। लेकिन डॉक्टर द्वारा पुर्जे पर लिखे सुई एवं अन्य मेडिसिन को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा समय से नहीं देने के कारण मंगलवार देर शाम उनकी मृत्यु  हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं दूसरी तरफ मृतक के भांजे विक्की सिंह ने सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने एवं सही समय पर सुई एवं अन्य दवा नहीं देने के कारण अपने मामा की मृत्यु  का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
Arrah से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट  
 


सम्बंधित खबरें

# गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद मादक पदार्थ,दो तस्कर गिरफ्तार, रेल पुलिस की बड़ी करवाई .....
# हथियार के बल पर मीट दुकान में लूट, 17 खस्सी चोरी कर ले गए बदमाश, वारदात CCTV में कैद, जाँच में जुटी पुलिस....
# झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
जगदीशपुर हत्याकांड का खुलासा,अभय यादव हत्याकांड में भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार....

# कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी और मारपीट, सचिव ने की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...