Date: 16/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कतरास पुलिस में विरु और जय की जोड़ी चर्चे में।

7/14/2026 8:27:48 PM IST

265
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: बाघमारा पुलिस अनुमंडल के कतरास थाना में शोले फिल्म की तरह वीरू और जय की एक जोड़ी है।नाम है नागेन्द्र और धर्मेंद्र।एक है थानेदार का निजी अंगरक्षक और दूसरा है गार्ड का सिपाही। कहने को गार्ड का सिपाही,लेकिन काम मुंशी का। दोनों के इशारे और इच्छा के वगैर उनके अधीन इलाके में परिन्दा भी पर नहीं मार सकता।भगवान की मर्जी से दोनों को कतरास जैसा ठीकठाक थाना मिला है। लिहाजा दोनों के तेवर सातवें आसमान पे रहता है।हर घाट की जानकारी दोनों को बखूबी रहती है,कहां कितना पानी और कहां किस साइज की मछली खेलती है। इनके पास हर मछली के फंसने का तरकीब भी है और जाल भी है।इनकी धमक,चमक और चारे के सामने जाल पोंठी से लेकर ह्वेल जैसी मछलियां भी पनाह मांगती है।लोग कहते हैं कि दोनों को लहर गिनकर भी मुद्रा अर्जित करना आता है।बहरहाल दोनों की जुगलबंदी इलाके में चर्चे का विषय है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क