Date: 28/04/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 तेज रफ्तार अर्टिका ने हाइवा मिस्त्री समेत दो को रौदा,परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया सड़क जाम 

4/28/2026 3:12:00 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :मुंगेर जिला मे मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया तालाब के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, बरियारपुर कि तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार अर्टिका ने सड़क किनारे खड़ी हाईवा  को ठीक कर रहे मिस्त्री को कुचल दिया, घटना के बाद अर्टिका भी कुछ दूर तक सड़क पर घस्ट कर पलट गया इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें हाईबा का ड्राइवर काम कर रहा मिस्त्री और मिस्त्री का हेल्पर शामिल है । मृतकों में हाईबा का ड्राइवर कांतपुर नोवागाड़ी निवासी राजा कुमार मंडल, मिस्त्री हाजी सूजन निवासी मोहम्मद टिंकू उर्फ शाहिद और बाणोधा निवासी हेल्पर मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है। घटना के बाद सड़क पर पलटी अर्टिका पर सवार एक महिला सहित चार लोग जो घायल थे दूसरे स्कॉर्पियो पर सवार होकर मौके से निकल गए। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर आपदा पदाधिकारी कमल कुमार, जमालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, यातायात थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी और एसडीपीओ सदर मौके पर पहुंचे तथा मृतकों के परिजन को समुचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए उन्हें समझा बुझा कर सड़क जाम समाप्त कराया। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट