Date: 01/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दमकल वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
6/1/2026 2:48:11 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दमकल वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मो. हुसाम अख्तर अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक गोलचक्कर के पास उनकी बाइक दमकल वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक वाहन के पहिये के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकल वाहन और बाइक सवार युवक अलग-अलग दिशाओं से आ रहे थे। इसी दौरान गोलचक्कर पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
औरंगाबाद सदर अस्पताल का लिफ्ट फिर हुआ खराब,बड़े हादसे को दे रहा आमंत्रण
#
विश्वविद्यालय परिसर में आधारभूत विकास की शुरुआत, पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू
#
मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में पहला दीक्षांत समारोह, 133 छात्रों को डिग्री
#
मईया सम्मान योजना के सत्यापन में उमड़ी महिलाओं की भीड़, घंटों बाहर इंतजार
#
दर्दनाक हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
वीर कुंवर सिंह जयंती पर लोगो ने किया कार्यक्रम का आयोजन
#
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा
#
ECL के क्वार्टर में मिला युवक की शव,परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल,जाँच में जुटी पुलिस
#
कांग्रेस ने शुरू किया महाअभियान ,संगठन में बदलाव की बही बयार !
#
अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने खोला मोर्चा, दो अपराधी गिरफ्तार