Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुख्यालय छोड़ने वाले 5 अधिकारियों पर डीजीपी ने गिराई गाज, DGP तदाशा मिश्रा खुद कर रहीं ट्रैकिंग
4/29/2026 1:24:42 PM IST
313
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची: बिना आदेश के मुख्यालय छोड़ने वाले झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) व स्पेशलाइज्ड इंडिया रिजर्व बटालियन (एसआइआरबी) खूंटी के पांच कमांडेंट से डीजीपी तदाशा मिश्रा ने स्पष्टीकरण मांगा है। इन अधिकारियों में जैप-8 पलामू की कमांडेंट कुसुम पुनिया, एसआइआरबी-2 खूंटी की कमांडेंट एमेल्डा एक्का, जैप-9 साहिबगंज की कमांडेंट रिष्मा रमेशन, जैप-5 देवघर के कमांडेंट अंजनी अंजन व जैप-4 बोकारो के कमांडेंट ऋषभ कुमार झा शामिल हैं। डीजीपी ने यह स्पष्टीकरण डीआइजी जैप के पत्र के आलोक में किया है। डीआइजी जैप कार्तिक एस. ने एक दिन पहले औचक निरीक्षण के क्रम में सभी कमांडेंट से उनका लोकेशन शेयर करने को कहा। सबने अपना-अपना लोकेशन शेयर किया तो इन पांच कमांडेंट का लोकेशन उनके मुख्यालय से बाहर मिला। कोई रांची में था तो कोई कहीं और किसी काम पर। इसके बाद डीआइजी ने इसकी शिकायत डीजीपी तदाशा मिश्रा से की। जिसके बाद डीजीपी ने उस पत्र के आलोक में सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा है। स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियम सम्मत कार्रवाई होगी।गौरतलब है कि 17 अप्रैल को डीजीपी ने एक पत्र जारी कर सभी वरिष्ठ अधिकारियों को यह आदेश दिया था कि वे बिना वरीय पदाधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी लिखा था कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि विधि व्यवस्था संबंधित परेशानी होने पर जब उक्त अधिकारी की आवश्यकता होती है तो वह मुख्यालय में अनुपस्थित होता है। इससे विधि व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कत होती है। इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए डीजीपी ने अधिकारियों से कहा था कि वे जब भी मुख्यालय छोड़ेंगे तो इसकी अनुमति अपने वरीय पदाधिकारियों से लेंगे। वरीय पदाधिकारियों के लोकेशन की निगरानी भी होती रहेगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नगर निगम कर्मचारी यूनियन की चेतावनी 25 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो मशाल जुलूस, निगम गेट जाम कर करेंगे आंदोलन...
#
अनोखी पहल: 50 हजार पेंसिलों के छिलकों से बन रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मूर्तिकार विक्की बिंदु की कलाकारी चर्चा में...
#
कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की भव्य शुरुआत ,मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू...............
...
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
मानगो पुल पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारों में फंसी एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक